प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 2025: कारीगरों और शिल्पकारों के लिए नई उम्मीद
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एक केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना है। इस योजना का उद्देश्य देश के स्थानीय शिल्पकारों, कारीगरों और पारंपरिक कलाकारों की विलुप्त होती कला को पुनः विकसित करना है। इसके अंतर्गत कला और कौशल से जुड़े कारीगरों (Artisans & Craftsmen) को आर्थिक (Financial) और तकनीकी सहायता (Technical Support) प्रदान की जाती है ताकि छिपी हुई भारतीय पारंपरिक कलाओं को फिर से प्रोत्साहन मिल सके।
शिल्पकारों के लिए तोहफा! प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मिलेगा आर्थिक और तकनीकी सहयोग
इस योजना के तहत प्रथम चरण में लाभार्थियों को प्रशिक्षण (Training) प्रदान किया जाता है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में पंजीकरण (Registration) कैसे करें-any one
- 1.ई-मित्र (e-Mitra)
- 2.प्रधानमंत्री विश्वकर्मा पोर्टल (pmvishwakarma.gov.in)
- 3.जन समर्थन पोर्टल (Jan Samarth Portal)
- आवश्यक दस्तावेज
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रमाणपत्र (PM Vishwakarma Certificate)
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा पहचान पत्र (ID Card)
- पीएम विश्वकर्मा उद्यम पंजीकरण (PM Vishwakarma Udyam)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- पैन कार्ड (PAN Card)
- कौन आवेदन कर सकता है
एक परिवार से केवल एक सदस्य आवेदन कर सकता है।
जो व्यक्ति PM SVANidhi योजना का लाभार्थी है, वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता।
पिछले किसी ऋण पर डिफ़ॉल्ट (Default) नहीं होना चाहिए।
- पात्र कारीगर / शिल्पकार
कोई भी स्थानीय कारीगर जैसे —
सुतार (बढ़ई), लोहार, कुम्हार, सुनार, मूर्तिकार, चर्मकार, राजमिस्त्री, मालामेकर, नाई, दर्जी, जाल बनाने वाला (Fishnet Maker) आदि इस योजना के पात्र हैं।
—
PM Vishwakarma Yojana: पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा ₹3 लाख तक बिना जमानत ऋण
योजना के तहत ऋण (Loan) कैसे मिलेगा
- लाभार्थी को कुल ₹3 लाख तक का ऋण दो किस्तों में प्रदान किया जाएगा।
- पहली किस्त: ₹1 लाख (अवधि – 18 महीने)
- दूसरी किस्त: ₹2 लाख (पहली किस्त चुकाने के बाद)
- ऋण बिना किसी जमानत (Collateral Free Loan) के दिया जाएगा।
- प्री-पेमेंट (Prepayment) पर कोई दंड (Penalty) नहीं है।
- ऋण पर केवल 5% ब्याज दर (Interest Rate) देनी होगी, शेष ब्याज राशि सरकार द्वारा वहन (Subsidized by Government) की जाएगी।
- #केंद्रसरकारयोजना
Pingback: भारत में शिक्षा ऋण (Education Loan) कैसे लें? | SBI Education Loan