साइबर फ्रॉड क्या है और इससे कैसे बचें? पूरी जानकारी हिंदी में

साइबर फ्रॉड का मतलब होता है इंटरनेट या डिजिटल माध्यमों से किसी व्यक्ति को धोखा देना या उसकी निजी जानकारी, पैसे या डाटा चुराना।

यह अपराध कंप्यूटर, मोबाइल, ईमेल, सोशल मीडिया, या ऑनलाइन बैंकिंग के ज़रिए किया जाता है।

Cyber security

🔍 Cyber Fraud के मुख्य प्रकार:-

1. Phishing (फिशिंग):

नकली ईमेल, मैसेज या वेबसाइट के जरिए आपकी बैंक डिटेल्स या OTP जैसी जानकारी लेना।

2. Online Shopping Fraud (ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड):

फर्जी वेबसाइट या ऐप पर सामान बेचने का झांसा देकर पैसे ले लेना।

3. UPI Fraud (यूपीआई फ्रॉड):

नकली UPI लिंक भेजकर या QR स्कैन करवाकर पैसे ट्रांसफर करवा लेना।

4. Social Media Fraud (सोशल मीडिया फ्रॉड):

नकली प्रोफाइल बनाकर या किसी जान-पहचान वाले का अकाउंट हैक करके पैसे मांगना।

5. ATM / Debit Card Fraud (एटीएम या डेबिट कार्ड फ्रॉड):

कार्ड की जानकारी चोरी करके पैसे निकाल लेना।

6. Loan / Investment Fraud (लोन या निवेश फ्रॉड):

फर्जी लोन या इन्वेस्टमेंट स्कीम का लालच देकर पैसा हड़पना।

. “साइबर ठगी से कैसे बचें: जानिए महत्वपूर्ण सावधानियाँ”-

1. अगर कोई आपको मोबाइल पर घूम-फिरकर OTP माँगता है तो यह सतर्कता की पहली निशानी है। ऐसे में आपको सबसे पहले फोन काट देना चाहिए।

2. यदि कोई मोबाइल या ऑनलाइन वीडियो कॉल करके खुद को पुलिस या किसी सरकारी एजेंसी का कर्मचारी बताकर पूछताछ करता है, तो आपको तुरंत फोन/वीडियो कॉल समाप्त कर देना चाहिए और उस नंबर को ब्लैकलिस्ट कर देना चाहिए — क्योंकि कोई भी सरकारी एजेंसी मोबाइल या ऑनलाइन पर इस तरह से पूछताछ नहीं करती।

3. कभी भी लालच में मत आना — क्योंकि लालच साइबर फ्रॉड का सबसे बड़ा हथियार है। अपराधी आपको पैसे मिलने का लालच देकर फँसाते हैं।

4.किसी अनजान लिंक या कॉल पर अपनी निजी जानकारी न दें।

5.OTP, UPI PIN, पासवर्ड किसी से साझा न करें।

6. अगर आपके साथ साइबर फ्रॉड हो भी जाता है, तो तुरंत अपने ATM/पासबुक लेकर बैंक शाखा जाएँ या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके अपना खाता फ्रीज़/ब्लॉक करवा दें और अपना ATM कार्ड ब्लॉक करवा लें।

cybercrime.gov.in या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत शिकायत करें।

7.केवल सत्यापित वेबसाइट या ऐप पर ही लेनदेन करें।

8.बैंक कॉल या ईमेल पर कभी भरोसा न करें, पहले बैंक से पुष्टि करेंl

visit our page Https://smartbharat.live

आशा करता हूँ कि इस ब्लॉग में मैं आपके निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने में सफल रहा हूँ-

1. साइबर फ्रॉड क्या है

2. साइबर फ्रॉड से कैसे बचें

3. ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय

4. साइबर अपराध से बचाव के तरीके

5. साइबर ठगी क्या होती है

6. साइबर सुरक्षा के उपाय

7. ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड से कैसे बचे

8. साइबर फ्रॉड का उदाहरण

9. साइबर फ्रॉड पर निबंध

10. साइबर अपराध से सुरक्षा के उपाय

11. यूपीआई फ्रॉड से कैसे बचें

12. इंटरनेट फ्रॉड से कैसे बचे

13. मोबाइल पर होने वाले साइबर फ्रॉड

14. साइबर क्राइम की शिकायत कैसे करें

15. cybercrime.gov.in पर शिकायत कैसे करें

https://cybercrime.gov.in/Webform/Crime_NodalGrivanceList.aspx

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *